|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:12 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

डोमिनिकन गणराज्य में नाव पलटी, 18 मरे

सेंटो डोमिंगो/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    2:01 PM
Turn the boat in the Dominican Republic 18 dead

डोमिनिक गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिगो में प्रवासियों को ले जा रही नाव के किनारे के पास पलटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह नौका शुक्रवार को मारिया त्रिनिदाद सांचेज प्रांत से लगभग 60 प्रवासियों को लेकर प्यूर्टो रिकी जा रही थी।

तेज हवाओं और क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने की वजह से नाव किनारे के पास ही डूब गई। नाव में सवार 19 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भरती कराया गया है। घटना की जांच चल रही है। जीवित बचे कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गलत तरीके से सीमा पार करने के लिए एक हजार डॉलर की राशि
अदा की थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132