|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:11 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

अर्जेंटीना में ट्रेन हादसा, 49 की मौत

ब्यूनस आयर्स/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    5:09 AM
Train accident in Argentina killing 49

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए ट्रेन हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब ब्यूनस आयर्स शहर के स्थानीय ओंस स्टेशन पर लगे एक बैरियर से ट्रेन जा टकराई। हादसे में ट्रेन के आगे के दो डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी तेलाम ने देश के परिवहन मंत्री जुआन पाब्लो शियवी के हवाले से बताया कि 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही ट्रेन का ब्रेक फेल हो गया था। ट्रेन में 800 लोग सवार थे जो ब्यूनस आयर्स के आसपास के इलाकों से यहां काम करने रोज आते हैं। अधिकतर लोगों की मौत टक्कर के बाद घबराकर शीशे तोड़ कर बाहर निकलने की कोशिश में हुई है। गत वर्ष सितंबर में एक ट्रेन रेल पटरी के पास से गुजर रही गाड़ी से जा टकराई थी।

जिससे 11 लोगों की मौत हो गई थी। अर्जेंटीना की रेल सेवा निजी कंपनियों के हाथ में है और यहां की रेल परिवहन व्यवस्था पूरी तरह लचर है जिसकी वजह से अक्सर यहां ऐसे हादसे होते ही रहते हैं। बचाव एवं राहत कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मलबे से शवों एवं शीशे और स्टील के ढेर में पडे लोगों को निकालने में जोर शोर लगे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132