|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:07 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

फिलीपींस में जबरदस्त भूकंप, 44 मरे

मनीला।
Story Update : Monday, February 06, 2012    10:40 PM
Strong earthquake in the Philippines 44 killed

मध्य फिलीपींस के समुद्री तट पर सोमवार को आए 6.8 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप में स्कूली बच्चों समेत कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है। देश के तीसरे बड़े द्वीप में आए भूकंप के झटकों से इमारतें हिल गईं, सड़कों पर दरारें आ गईं, पुल को नुकसान पहुंचा और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

अमेरिकी भू सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने सेबू और नेग्रोस के तटवर्ती इलाकों में लेवल दो के सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही तटवर्ती निवासियों को सावधान कर दिया है।

भूकंप का केंद्र नेग्रोस ओरिएंटल के डुमागुएते शहर से 70 किमी उत्तर और 46.6 किमी गहराई में स्थित था। पर्यटकों के पसंदीदा सीबू शहर में होटलों में ठहरे लोग सुनामी की अफवाह से ऊपर के तलों पर पहुंच गए। दीवार ढहने से दो स्कूली बच्चों के भी मारे जाने की खबर है। सिविल डिफेंस के प्रमुख बेनिटो रामोस ने कहा कि अधिकांश लोगों की मौत दीवार और बाढ़े के ढहने से हुई।

नेग्रो में एक तीन मंजिला इमारत भी जमीदोज हो गई। रामोस ने कहा कि सीबू शहर में जबरदस्त तरीके से हिलने वाली इमारत भूकंप के केंद्र से 50 किमी दूर थी। इससे खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए और कुछ दीवारों पर भी दरार आ गई। हालांकि किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। विशाल प्रशांत क्षेत्र तथा हवाई द्वीप के लिए सुनामी जारी नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि फिलीपींस भूकंप और ज्वालामुखी के संवेदनशील रिंग्स ऑफ फायर क्षेत्र में पड़ता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132