|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:05 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

लाहौर में महाशिवरात्रि पूजा का इंतजाम

इसलामाबाद।
Story Update : Friday, February 17, 2012    11:15 PM
Shivratri worship arranged in Lahore

पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित एक मंदिर में लाखों हिंदू महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव की आराधना करेंगे। स्थानीय समाचार चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के कृष्णा मंदिर में 20 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा की जाएगी। देश में हिंदुओं की आबादी लगभग एक करोड़ है। रिपोर्ट के अनुसार इवैक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड ने मंदिर में पूजा व्यवस्था तथा सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लिया है।

चार्ली चैप्लिन थे खुफिया एजेंसियों के निशाने पर
लंदन। आधुनिक दौर की कड़वी हकीकतों पर अपने बेबाक किरदार के जरिए कटाक्ष करने वाले अभिनेता चार्ली ताउम्र अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों के निशाने पर रहे थे जो उनके अतीत को खंगालने की मुहिम में जुटी हुई थीं। ब्रिटेन की खुफिय एजेंसी एमआई-5 की गोपनीय फाइलों के पब्लिक डोमेन में आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है।

जर्मनी के राष्ट्रपति का इस्तीफा
बर्लिन। भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप से घिरे जर्मनी के राष्ट्रपति क्रिश्चियन वुल्फ ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक नाटकीय घटनाक्रम में वुल्फ ने राष्ट्रपति आवास में दिए गए अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि वह जर्मनी की जनता का भरोसा खो चुके हैं। ऐसे में उनका अपने पद पर बने रहना असंभव है। वुल्फ पर अपने पद का दुरुपयोग कर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132