|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:04 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

रूस में पुतिन के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन

मास्को।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:28 AM
Protest against Putin in Russia

रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन के शासन के खिलाफ जनता के उग्र तेवर कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं और मास्को शहर में विपक्षी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने पुतिन विरोधी रैलियां निकालीं वहीं पुतिन समर्थकों ने भी यहां एक बड़ी रैली निकाली। रूस के रशिया टुडे टेलीविजन के मुताबिक याकिमांका एवेन्यू से बोलोत्नाया चौक तक आयोजित विपक्ष की रैली में कम से कम 34 हजार लोगों ने शिरकत की है।

रैली में पचास हजार लोग मौजूद
हालांकि कई दूसरे सूत्रों ने रैली में पचास हजार लोगों के मौजूद होने की बात कही है लेकिन रैली को रूस की जस्ट रशिया पार्टी के नेता सेर्गेई मिरोनोव, उद्योगपति मिखाइल प्रोखोरोव और रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गेन्नादी झिगानोव ने जनता को संबोधित नहीं करने का फैसला लिया। झिगानोव मास्को में नहीं होने की वजह से प्रदर्शन में शिरकत नहीं कर पाए हालांकि प्रोखोरोव ने रैली में शिरकत की। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपीआर) के नेता ब्लादिमीर झिरीनोवस्की ने अलग से पुश्किन चौक पर एक रैली की जिसमें एक हजार लोग शामिल हुए।

एक लाख समर्थक कार्यकर्ता भी जमा
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रूसी सरकार और पुतिन की नीतियों का समर्थन करने वाले एक लाख कार्यकर्ता भी इस दौरान पोक्लोनाया पहाड़ी पर जमा हुए और रैली निकाली। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने पुतिन समर्थक कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि पोक्लोनाया में इकट्ठा होने वाले सभी लोग विपक्ष की इन गतिविधियों की मुखालफत करते हैं इसलिए मैं उनका समर्थन करता हूं।

चुनावों के बाद से जारी हैं प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि चार सितंबर को रूसी संसद के निचले सदन डूमा के चुनावों में पुतिन की यूनाईटेड रशिया पार्टी को बहुमत मिला था। इन चुनावों के बाद रूसी विपक्ष अभूतपूर्व ढंग से एकजुट होकर पुतिन पर चुनावी धांधलियों का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आया था। रूस में तब से ही जन प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और लाखों लोग ब्लादिवोस्तोक के पूर्वी सागर से लेकर सेंट पीटर्सबर्ग लेनिनग्राद की नेवा नदी के तट तक लामबंद हुए हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
रूस में पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पुतिन के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे हजारों लोग
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132