|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:00 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

आत्महत्या करना चाहती थीं मुबारक की पत्नी

काहिरा।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:50 PM
Mubaraks wife wanted to commit suicide

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की पत्नी सुजैन मुबारक ने खुद को मारने की कोशिश की थी। यह सनसनीखेज खुलासा सुजैन ने खुद ही किया है। अपने संस्मरण में सुजैन ने बताया कि जब उन्हें यह पता चला कि भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी होने वाली है तब उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सुजैन ने लिखा कि 13 मई 2011 उनके जीवन का सबसे काला दिन था।

गैर कानूनी तरीके से अर्जित संपत्ति मामलों पर सहायक विधि मंत्री असम अल गोहरी ने जब मेरी गिरफ्तारी का आदेश दिया तब मैंने नींद की बहुत सारी गोलियां खा ली। मैं सोच नहीं पा रही थी कि मैं किसके लिए और कैसे जिऊंगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारी गोलियां खाने के बावजूद मैं चमत्कारिक ढंग से बच गई, जिसके बाद मेरे पति ने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया जो देश की सत्ता में था। मेरे विचार से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुछ लोगों ने मेरी हिरासत की अवधि के दौरान मुझे मेरे पति के साथ अस्पताल में रहने का प्रबंध किया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132