|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:59 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

संयुक्त राष्ट्र: सीरिया में हिंसा की निंदा, प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 17, 2012    10:34 AM
India votes in favour of UN resolution on Syria crackdown intensifies ahead of UN vote 41 killed

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सीरिया पर अरब देशों के जरिए प्रायोजित प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव में सीरिया में जारी हिंसा की निंदा के साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटने के लिए कहा गया है। वैसे ये प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं है।

137 सदस्यों ने पक्ष में वोट डाला
137 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला और 12 देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया जबकि 17 देशों ने मतदान देने से किनारा किया। भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है वहीं रूस और चीन ने प्रस्ताव का विरोध किया है।

मतदान से पहले हिंसा, 41 मरे
मतदान से पहले सीरियाई बख्तरबंद वाहनों ने प्रदर्शन केंद्रों पर दमन तेज कर दिया जिससे कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। प्रख्यात ब्लॉगर रेजन घज्जावी और अन्य शीर्ष कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या
मोनिटर्स के हवाले से खबर है कि हामा प्रांत में 18 लोगों की हत्या कर दी गई और चार अन्य व्यक्ति दारा के दक्षिण शहर में मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि साल एरूज घाटी के कई गांवों में सरकारी बलों ने हमले किए। इदलिब प्रांत में एक ही परिवार के 11 लोगों सहित अन्य 19 लोगों को मार डाला गया। मरने वालों में तीन भाई शामिल थे। दारा के निवासी मोहम्मद के मुताबिक यह सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। सेना गांव-गांव में हमले कर रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
सीरिया पर भारत के कदम से दुखी नहीं है ईरान
ओबामा बोले, सीरिया में बंद हो कत्लेआम
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132