|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:59 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

होंडूरास की जेल में आग, 357 मरे

तेगुसिगाल्पा/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    4:00 AM
Honduras prison fire 357 killed

मध्य अमेरिकी देश होंडूरास के शहर कोमायगुआ स्थित जेल में आग लगने से 357 कैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। राजधानी तेगुसिगाल्पा से 75 किलोमीटर दूर स्थित कोमायगुआ की जेल में मंगलवार रात को आग लगी थी।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही
कई कैदी जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन जो फंस गए उनकी जलने या दम घुटने से मौत हो गई। समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक फोरेंसिक मेडिसिन की प्रमुख लूसी मर्डेर ने बुधवार को बताया कि इस अग्निकांड में 370 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जोसुए गार्सिया ने कहा कि आग बुझाते समय उन्होंने नारकीय दृश्य देखा और कैदियों की मौत जलने से या दम घुटने से हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय जेल तंत्र के प्रमुख डेनिलो ओरेल्लना ने कहा कि आग लगने के दो कारण सामने आए हैं, जिसमें से एक कैदियों द्वारा दंगे करना और दूसरा शॉट सर्किट है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
monit, meerut
kaide bhi insan hote h wy jail m apne kiye ki sja bugate h bhar akar wo bhi apne family m mil jate h lakin jo duniya se hi chla gya to wapas nhi ayga kabhe_2 nirdos log hi jail m chale jate h or iss hadse m yade wo fass gy to unke pariwr walo ka to bur hal ho jay ga m to bas yahi khuga ki gorv.. kou unke parte sochna hoga.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132