|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:58 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

सौ साल की उम्र में भी फौजा सिंह जवान

हांगकांग।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:48 PM
Fauja Singh at the age of one hundred young

अपनी गजब की फिटनेस की वजह से प्रशंसकों के चहेते बने सौ वर्षीय ब्रिटिश-भारतीय एथलीट फौजा सिंह ने रविवार को 10 किमी की दौड़ पूरी कर हांगकांगवासियों को आश्चर्य चकित कर दिया। पगड़ीधारी टारपीडो के नाम से प्रसिद्ध सिंह ने हांगकांग मैराथन को करीब 1 घंटा 34 मिनट में पूरा करने के बाद कहा कि मौसम काफी खुशगवार था। मैं दौड़ का आनंद उठाया।

चैरिटी के लिए 2 लाख हांगकांग डॉलर जुटाए
सिगरेट और अल्कोहल से बिल्कुल दूर रहने वाले सिंह की फिटनेस का राज उनकी स्वस्थ जीवनशैली है। फौजा सिंह ने इस दौड़ के जरिए चैरिटी के लिए 2 लाख हांगकांग डॉलर जुटाए। विडंबना की बात यह रही कि जहां सौ साल पूरे कर चुके फौजा सिंह दौड़ पूरी करने के बाद सही हालत में नजर आए वहीं एक 26 वर्षीय धावक दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित
1 अप्रैल 1911 को जन्में सिंह ने दुनिया का सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक होने का दावा किया था लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके दावे को खारिज कर दिया क्योंकि वह अपने जन्म प्रमाण पत्र को पेश करने में विफल रहे। सिंह ने कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागेदारी की, जिसमें 2003 का लंदन मैराथन भी शामिल है, जहां उन्होंने अपना व्यक्तिगत बेस्ट टाइम 6 घंटा 2 मिनट में दौड़ पूरी की थी। पिछले साल ब्रिटेन स्थित एक संस्था ने उनकी उपलब्धियों के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132