|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:52 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

अमेरिका से टेजर के नियंत्रित इस्तेमाल की अपील

तेहरान।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    10:30 PM
Use of Tasers to control Americas appeal

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अमेरिकी पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों से अपराधियों पर बिजली के तेज झटके देने वाले उपकरण ‘टेजर’ के इस्तेमाल को नियंत्रित करने की अपील की है। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिका में टेजर के झटकों से वर्ष 2001 से अब तक 500 लोग मारे जा चुके हैं।

कडे़ कानून बनाने की जरूरत महसूस
इन लोगों को उनकी गिरफ्तारी अथवा जेल में बंद होने के दौरान ये झटके दिए गए। संगठन ने बताया कि इन झटकों के कारण गत 13 फरवरी को अलबामा में जॉनी कामाही (43) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। वह टेजर के झटकों से मरने वाला 500वां व्यक्ति था। उसने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इस उपकरण के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए कडे़ कानून बनाने की जरूरत महसूस होने लगी है।

कडे़ दिशा निर्देश लागू करने की जरूरत
संगठन की अमेरिकी कार्यक्रम निदेशक सुसैन ली ने बताया कि मृतकों की इतनी बड़ी संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी अपराधियों पर गैरजरूरी बल प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्ष में टेजर के झटकों से जितने लोग मरे हैं उनमें से ज्यादातर पुलिस के अनावश्यक बल प्रयोग के शिकार हुए हैं। ली ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टेजर के इस्तेमाल के लिए कडे़ दिशा निर्देश लागू करने की जरूरत है।

आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल करने की जरूरत
हालांकि अमेरिकी पुलिस ने टेजर के झटकों को निरापद बताते हुए कहा है कि इससे लोगों की जान की रक्षा होती है। पुलिस का कहना है कि इस उपकरण का इस्तेमाल केवल उन्हीं अपराधियों पर किया जाता है जो काफी खूंखार होते हैं अथवा असहयोगात्मक रवैया अपनाते हैं। संगठन का कहना है कि सुरक्षा बलों को केवल उसी सूरत में टेजर का इस्तेमाल करना चाहिए जब हालात इस हद तक खराब हो जाएं कि आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ जाए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132