|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:52 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

ईरान से सकारात्मक वार्ता की उम्मीदः संयुक्त राष्ट्र

तेहरान/वियना/रायटर।
Story Update : Monday, February 20, 2012    11:45 AM
United Nations hopes a positive dialogue with Iran

संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों ने कहा है कि उन्हें ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर होने वाली वार्ता के सकारात्मक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वे परमाणु मुद्दे पर ईरान पर दबाव बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के पांच सदस्यों के दल ने तेहरान में आयोजित दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रविवार को कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 20 और 21 फरवरी को तेहरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली बातचीत सकारात्मक रहेगी।

वार्ता में बड़ा खुलासा की उम्मीद
आईएईए उप महानिदेशक हरमन नेकर्टस ने कहा 'हमें तेहरान से परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के दौरान काफी कुछ सकारात्मक हासिल होने की संभावना है। तेहरान में दो दिन का समय रचनात्मक होगा'। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि ईरान के अधिकारियों के साथ उपरोक्त मुद्दे पर विचार विमर्श के दौरान वह मसले के ठोस परिणाम चाहते हैं। बाचतीत का मुख्य एजेंडा ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सैन्य विस्तार होगा। पश्चिमी देशों के राजनयिकों ने इस वार्ता मे कुछ बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई है।

ईरान ने आरोपों को झूठा बताया
ईरान ने पश्चिमी देशों के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि तेहरान परमाणु हथियार विकसित करने की इच्छा रखता है। अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के तेल पर प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद हाल ही के महीनों में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने इसके जवाब में खाड़ी क्षेत्र के मुख्य तेल पोत मार्ग होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ईरान को चेताया है कि अगर उसने होरमुज जलडमरूमध्य को बंद किया अथवा वह परमाणु हथियार विकसित करने में आगे बढ़ा तो कार्रवाई के सभी विकल्प खुले हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132