|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:51 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

तुर्की: सीरियाई वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शन

इस्तानबुल/आईएएनएस।
Story Update : Monday, February 06, 2012    4:59 PM
Syrian consulate performance in Turkey

तुर्की के इस्तानबुल शहर में सीरियाई वाणिज्य दूतावास पर लगभग 400 प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ नारेबाजी की और वाणिज्य दूतावास परिसर में दाखिल होने की कोशिश की।

सुरक्षा बलों की गोलीबारी का विरोध
पुलिस ने इस्तानबुल के निसानतासी इलाके में स्थित वाणिज्य दूतावास के सामने जमा प्रदर्शनकारियों को तितर- बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शन होम्स शहर में असैन्य इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलाबारी की खबर आने के बाद हुआ।

दो सौ नागरिक मारे जाने की आशंका
सीरियाई विपक्ष ने दावा किया है कि इस गोलाबारी में 200 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई है। होम्स सीरियाई विपक्ष का एक मुख्य केंद्र है। तुर्की के विदेश मंत्री अहमत दावतोगलू ने होम्स में हमले की प्रतिक्रिया में एक बयान जारी किया। उन्होंने नागरिकों की मौतों पर संयुक्त राष्ट्र से कोई स्पष्ट और सटीक रुख अपनाने का आह्वान किया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132