|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:50 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

कुवैत में विपक्ष को बहुमत

कुवैत सिटी।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    2:07 AM
Opposition party in Kuwait

कुवैत की संसद के निचले सदन के लिए हुए मध्यावधि चुनावों में इसलामी विपक्षी दलों को भारी बहुमत हासिल हुआ है। सुन्नी इसलामी उम्मीदवारों को देश की पचास सदस्यीय संसद में 23 सीटें हासिल हुई हैं जबकि लिबरल उम्मीदवारों को महज नौ सीटें हासिल हुई हैं। देश की मौजूदा संसद में महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

मध्यावधि चुनावों में किसी महिला को कोई सीट हासिल नहीं हुई है और पिछली संसद में चार महिला सांसदों की सदस्यता भी चली गई है। इन चुनावों में सरकार के पक्षधर समझे जाने वाले सांसदों को मतदाताओं ने करारा झटका दिया है। चुनावों में विजयी रहने वाले इसलामी उम्मीदवारों में से 14 धुर इसलाम समर्थक समझे जाने वाले सलाफी आंदोलन से जुडे़ हुए हैं जबकि देश के विभिन्न कबीलों का प्रतिनिधित्व नौ उम्मीदवार कर रहे हैं।

कुवैत के अमीर शेख सबाह अल अहमद अल सबाह ने पिछले वर्ष दिसंबर में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद संसद को भंग कर दिया था और मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। देशभर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए चुनावों में 62 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

उल्लेखनीय है कि कुवैत में संवैधानिक राजशाही की व्यवस्था कायम है। यहां की सरकार की कमान अमीर के हाथों में होती है और अल सबाह परिवार बीते 260 वर्षों से देश पर शासन कर रहा है। कुवैत की संसद के लिए हर चार वर्ष में चुनाव होता है लेकिन अमीर संसद को बीच में भंग भी कर सकते हैं। बीते छह वर्षों में कुवैत की संसद को चार बार भंग किया जा चुका है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132