|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:47 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

कुवैती जनता ने चुनाव में महिलाओं को नकारा

कुवैत सिटी/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:47 PM
Kuwaiti women denied in public elections

कुवैत में हाल ही में संपन्न हुए मध्यावधि चुनावों में जहां विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर संसद के अंदर दाखिल हुए हैं वहीं मौजूदा संसद में दाखिल हुए है वहीं कोई भी महिला प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल नहीं हुई है।

कुवैत की 50 सदस्यीय संसद में सुन्नी इस्लामी उम्मीदवारों को 23 सीटें एवं लिबरल उम्मीदवारों को नौ सीटें हासिल हुई हैं। इन चुनावों में 23 महिलाएं भी मैदान में थी जिनमें चार पूर्व सांसद भी शामिल थीं। इन महिलाओं के चुनावों में जीत सुनिश्चित नहीं कर पाने से अब महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर सरकार का दृष्टिकोण प्रभावित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी।

कुवैत में महिलाओं को शिकस्त का सामना ऐसे समय पर करना पड़ा है जब मतदाताओं में से महिलाओं की कुल संख्या 50 फीसदी से भी अधिक बैठती थी। चुनावी जानकारों का मानना है कि महिलाओं को जनसमर्थन नहीं मिलने के पीछे देश के राजनीतिक परिदृश्य में दक्षिणपंथी ताकतों की भारी मौजूदगी भी एक अहम कारण हो सकती है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132