ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र की स्थापना की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक नई पीढ़ी के उपग्रह लांच करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने एक पर्यवेक्षण उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में लांच कर दिया है।
250 से 375 किलोमीटर की ऊंचाई से ले सकता चित्र
कक्षा में स्थापित अंतरिक्ष यान, नाविद (हेराल्ड) का वजन 50 किलोग्राम है और यह पृथ्वी से लगभग 250 से 375 किलोमीटर की ऊंचाई से छाया चित्र ले सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साफिर उपग्रह वाहक के जरिए नाविद उपग्रह की लांचिंग केवल एक अंतरिक्ष अभियान नहीं था, बल्कि यह ईरानी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और बुद्धिमत्ता का भी परिचायक है।
0
खबर पर अपनी राय दें