ईरानी संसद ने राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद को सम्मन जारी किया है। यह सम्मन देश की अर्थव्यवस्था के उनके कथित कुप्रबंधन से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए जारी किया गया है। किसी ईरानी नेता को जारी किया गया अपने तरह का यह पहला सम्मन है, जिसे ऐसे समय में जारी किया गया है, जब अगले महीने संसदीय चुनाव होना है।
ईरानी संसद ‘मजलिस’ के उपसभापति मोहम्मद रेजा बहनोर ने कहा कि राष्ट्रपति को महीने भर के भीतर सांसदों के समक्ष पेश होना चाहिए। अहमदीनेजाद से उनके आर्थिक रिकार्ड के बारे में पूछा जाएगा, जिसमें एक सहायता पैकेज के खराब क्रियान्वयन, और उनके प्रशासन के घरेलू और विदेशी नीति से सम्बंधित प्रश्न भी शामिल होंगे। सांसद, मजलिस का अधिकार कम करने की अहमदीनेजाद की कोशिश को लेकर भी उनसे प्रश्न पूछेंगे।
0
खबर पर अपनी राय दें