|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:44 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

सऊदी में असहाय भारतीय को वतन वापस भेजा गया

सऊदी।
Story Update : Friday, February 03, 2012    1:00 AM
Indians stranded in the country were sent back to Saudi

बीते एक दशक से भी अधिक समय से अपने नियोक्ता द्वारा भारत आने की अनुमति नहीं दिए जाने से परेशान 52 वर्षीय रंगनाथन को वतन वापस भेज दिया गया है। जेद्दा में भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे स्वास्थ्य और मानवीय आधार पर वापस जाने की इजाजत दी गई।

नियोक्ता उसे वर्षों से छुट्टी नहीं दे रहा था
तमिलनाडु स्थित पेरंबलूर तालुका के पोनपाराप्पी गांव का निवासी रंगनाथन साल 2002 में यहां सऊदी अरब के हाइल क्षेत्र में चरवाहे का काम करने के लिए आया था। वह भारत स्थित अपने घर वापस इस लिए नहीं आ पा रहा था क्योंकि उसका नियोक्ता उसे वर्षों से छुट्टी नहीं दे रहा था। सऊदी में रहते हुए रंगनाथन काफी कमजोर हो गया और उसे टीबी ने जकड़ लिया। मुश्किल से अपने किसी जानकार की मदद से वह जेद्दा आया और वहां उसने भारतीय दूतावास से वतन वापस भेेजे जाने के लिए संपर्क किया।

उसके पास काई भी वीजा उपलब्‍ध नहीं था
जेद्दा में भारतीय दूतावास स्थित अधिकारी एसडी मूर्ति ने बताया कि रंगनाथन के साथ मुश्किल यह थी कि न तो उसके पास उसका ट्रेवल वीजा था और न ही उसके नियोक्ता की पूरी जानकारी। उसकी स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने उसे जेद्दा स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज ठीक तरीके से किया जा सकता था। बाद में उसके केस पर सऊदी के संबंधित मंत्रालय से संपर्क किया गया, जहां से उसे खराब स्वास्थ्य के आधार पर भारत जाने की अनुमति दे दी गई।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132