|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:39 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

बीबीसी को खबर देने वाले ईरान में गिरफ्तार

तेहरान/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:25 PM
BBC News that the arrest in Iran

बीबीसी की फारसी सेवा के लिए गोपनीय तरीके से काम कर रहे कई स्थानीय लोगों को ईरान में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी मेहर ने जारी की है। एक सूत्र के अनुसार ऐसे कई लोगों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बीबीसी के लिए ईरान में खबरें और सूचनाएं जुटाने के लिए कहा गया था।

पहले भी हुई गिरफ्तारी
सूत्रों कि माने तो गिरफ्तार लोगों को बीबीसी से बड़ी मात्रा में धनराशि प्राप्त हुई थी। हालांकि गिरफ्तार लोगों की सही संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरानी खुफिया बलों ने नवंबर 2011 में हसन फाथी नामक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति लंबे समय से बीबीसी के लिए काम कर रहा था। इस पर देश के बारे में झूठ फैलाने और ईरानी जनता के विचारों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप था। ज्ञात हो कि ईरानी खुफिया मंत्रालय ने पहले ही ईरानी नागरिकों को बीबीसी के साथ काम न करने की चेतावनी दे दी थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132