|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:39 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

असद संवैधानिक जनमत संग्रह को तैयार

मास्को/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:38 PM
Assad agreed to constitutional referendum

सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने देश के लिए एक नए संविधान पर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हो गए हैं। वह निकट भविष्य में इसके लिए एक तारीख की घोषणा करेंगे। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने दमिश्क में असद से बातचीत करने के बाद दी।

जनमत संग्रह के तारीख की होगी घोषणा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, लावरोव ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति असद ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में वह उस आयोग के साथ बैठक करेंगे, जिसने एक नए संविधान की परियोजना तैयार की है। यह काम पूरा हो गया है और इस दस्तावेज पर जनमत संग्रह कराने के लिए अब एक तारीख की घोषणा की जाएगी। यह दस्तावेज सीरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

राजनीतिक ताकतों से बातचीत को तैयार
लावरोव ने कहा कि असद देश में सभी राजनीतिक ताकतों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि बल प्रयोग रोकने का प्रयास, सभी राजनीतिक ताकतों के बीच संवाद की एक घोषणा से मेल खाता है। मंगलवार को हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की सीरियाई राष्ट्रपति की रजामंदी संबंधी पुष्टि प्राप्त हो गई है।

ज्ञात हो कि लावरोव ने रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख मिखाइल फ्रेदकोव के साथ सीरिया का दौरा किया। लावरोक का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब तीन दिन पहले ही रूस और चीन ने वीटो के जरिए सीरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रद्द करवा दिया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ओबामा बोले, सीरिया में बंद हो कत्लेआम
सीरिया मामलाः सरकोजी के निशाने पर रूस-चीन
सीरिया में हिंसा के बीच अरब लीग शांति मिशन से हटा
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132