मेक्सिको में इस साल फ्लू से अब तक कुल 58 मौतें हो चुकी हैं। अलग- अलग तरह के फ्लू वायरस के संक्रमण से ये मौतें हुईं लेकिन स्वाइन फ्लू का संक्रमण सबसे ज्यादा था। स्वास्थ्य सचिवालय की ओर से कहा गया है कि 2,815 मरीजों में फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस साल एक जनवरी से लेकर दो फरवरी तक फ्लू से जो मौतें हुई हैं उनमें 93 प्रतिशत में एएच1एन1 स्वाइन फ्लू का संक्रमण था।
वर्तमान में जो लोग इससे संक्रमित हैं, उनमें से 90 प्रतिशत में एएच1एन1 वायरस का संक्रमण है। मेक्सिको में वर्तमान में सक्रिय दो अन्य फ्लू वायरसों में एएच3एन2 व इन्फ्लूएंजा बी शामिल हैं। मार्च-अप्रैल 2009 में मेक्सिको में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा संक्रमण हुए थे। साल 2010 तक इससे करीब 1,300 मौतें हुई थीं और संक्रमण के 70,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे।
0
खबर पर अपनी राय दें