|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:30 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

यूरोप में ठंड से 600 से ज्यादा की मौत

बुखारेस्ट/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    1:10 PM
In Europe cold kills more than 600

पूर्वी यूरोप में जारी कडा़के की ठंड और बर्फबारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनवरी के अब तक यहां कडा़के की सर्दी का कहर जारी है। हजारों लोग बर्फ से ढंके मकानों में फंसे हुए हैं। भारी बर्फबारी के कारण राहत एवं बचावकर्मियों को पीडि़तों तक पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

रोमानिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त
रोमानिया में भी भीषण सर्दी के कारण 225 पूर्वी समुदायों के लगभग 23 हजार लोग देश के अन्य हिस्सों से अलग थलग पड़ गए हैं। पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से जारी बर्फबारी के कारण सडकों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है जिसके कारण सड़क यातायात अवरूद्ध हो गया है। इसके अलावा पटरियों पर बर्फ जम जाने के कारण रेल परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

रूस और यूक्रेन का भी है बुरा हाल
रूस और यूक्रेन में कडा़के की ठंड ने 300 से अधिक जानें ले ली हैं। यहां ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यवस्त हो गया है और लोगों का अपने घरों से निकल पाना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी सामानों की किल्लत से भी जूझ रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132