|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:30 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

आर्थिक मंदी की भेंट चढ़ी रोमानिया की सरकार, प्रधानमंत्री का इस्तीफा

बुखारेस्ट।
Story Update : Monday, February 06, 2012    7:01 PM
Government of Romania impact of economic downturn Prime Minister resignation

यूरोपीय देशों की सरकारों को अपनी चपेट में लेती जा रही आर्थिक मंदी की भेंट अब रोमानिया की सरकार चढ़ गई है। रोमानिया के प्रधानमंत्री एमिल बोक ने अपनी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के आगे घुटने टेकते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बोक ने उनकी सरकार की बैठक के बाद संवाददाताओं से मुखातिब होते हुये कहा, ‘यह समय कई महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लेने का था।

मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं
अपनी सरकार की रक्षा के लिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ रोमानिया के राष्ट्रपति ट्रायान बासेस्कू ने बाद में बोक सरकार के कानून मंत्री कतालिन प्रेदूई को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बोक और उनके द्वारा समर्थित राष्ट्रपति बासेस्कू के खिलाफ हजारों रोमानियाई पिछले महीने जमा देने वाली सर्दी के बावजूद सड़कों पर आ डटे थे। बोक ने कड़ी आर्थिक नीतियां अपनाते हुये वेतनों में एक चौथाई की कटौती और बिक्री कर में वृद्धि करने जैसा कदम उठाया था।

राहत समझौते में कोई परिवर्तन नहीं
बोक का लक्ष्य इन नीतियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा दिए जाने वाले 26.24 अरब डॉलर के राहत पैकेज की भरपाई करना था। हालांकि आईएमएफ ने कहा है कि नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद रोमानिया से राहत समझौते में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। राजनीतिक विश्लेषक मीर्सेया मारियान ने बोक के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा, इस बात की प्रबल संभावना है कि देश का अगला राष्ट्रपति या तो प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ होगा या फिर केन्द्रीय बैंक या खुफिया सेवाओं की पृष्ठभूमि वाला होगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मंदी की ओर बढ़ रही है वर्ल्ड इकोनॉमीः आईएमएफ
मंदी से नहीं उबरी दुनिया, हर तीसरा शख्स बेरोजगार
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132