|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:29 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

सोमालिया में अकाल समाप्तः संयुक्त राष्ट्र

रोम/आईएएनएस।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    10:48 AM
End famine in Somalia United Nations

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सोमालिया में अकाल समाप्त हो गया है लेकिन पूर्वोत्तर अफ्रीकी इलाके में सूखे की स्थिति इस क्षेत्र के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक जोस ग्रैजियानो डा सिल्वा ने कहा, ‘बीते छह महीनों में हुए इस सुधार की मुख्य वजहें लम्बे समय से प्रतीक्षित बारिश और कृषि में पर्याप्त निवेश व मानवीय सहयोग हैं।’

संयुक्त राष्ट्र ने पिछली गर्मियों में सोमालिया में चेतावनी जारी की थी। उसने कहा था कि सूखे से आपातकालीन स्थितियां निर्मित हो गई हैं, सोमालिया में हजारों लोग विस्थापित हो रहे हैं और हजारों को केन्या व इथोपिया में मदद के लिए भेजा जा रहा था।

एफएओ प्रबंधित खाद्य सुरक्षा एवं पोषण विश्लेषण इकाई और यूएसएआईडी ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि सोमालिया में आपातकालीन मानवीय मदद की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या कम होकर 23.4 लाख रह गई है, जो वहां की कुल आबादी का 31 प्रतिशत हिस्सा है। सोमालिया में अकाल के दौरान 750,000 लोगों के जीवन पर संकट पैदा हो गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132