|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:26 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

सीरिया पर नए प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स।
Story Update : Monday, February 06, 2012    12:13 PM
EU could impose sanctions on Syria

बेल्जियम के विदेश मंत्री दिदीयर रेंडर्स का कहना है कि यूरोपीय संघ सीरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रेंडर्स ने ‘ला लिब्रे बेल्गिक’ समाचार पत्र से कहा, ‘प्रतिबंध तैयार करने व उन्हें लागू करने में बेल्जियम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ सक्रिय योगदान देगा।’
23 जनवरी को यूरोपीय संघ ने सीरिया के खिलाफ कुछ प्रतिबंधों को स्वीकृति दी थी।

इसमें सीरिया के 22 शीर्ष अधिकारियों व आठ कंपनियों को निशाना बनाया गया था। इनके यूरोपीय संघ के देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और यूरोप में उनकी संपत्ति का इस्तेमाल रोक दिया गया था। रेंडर्स का बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद पर दबाव बन रहा है। बशर-अल-असद को विपक्ष पर बर्बर कार्रवाई का जिम्मेदार माना जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के वीटो का अधिकार रखने वाले सदस्यों रूस व चीन ने शनिवार को सीरिया पर एक प्रस्ताव को रोक दिया था। इस प्रस्ताव में अल-असद को उनके पद से हटाने की बात कही गई थी। परिषद के 15 सदस्यों में से 13 ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले साल के मार्च से प्रदर्शनकारियों को दबाने के सीरियाई सरकार के प्रयासों में अब तक करीब 5400 लोग मारे गए हैं। सीरियाई अधिकारियों का आरोप है कि सशस्त्र गिरोहों में हिंसा अल कायदा से संबद्ध है। उनका कहना है कि हिंसा में 2000 से ज्यादा सैनिक व पुलिसकर्मी मारे गए हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132