|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:25 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

यूरोप में ठंड का कहर जारी, 220 मरे

कीव/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:44 PM
Cold killer in Europe 220 dead

यूरोप में जारी भयानक ठंड के कहर से मरने वालों की संख्या बढकर 220 हो गई है। इतना ही नहीं सप्ताहांत में ठंड के इस कहर के और तेज होने की आंशका भी जताई है।

खून जमा देने वाली ठंड के कारण पिछले सात दिनों मे मरने वालो की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। इनमें से अधिकतर मौतें यूक्रेन में हुई हैं। यूक्रेन के आपात मंत्रालय के अनुसार इस जानलेवा ठंड की चपेट मे आकर 101 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 64 लोग ऐसे थे जो बेघर थे।

सर्बिया में हजारों लोग बर्फ से पटे अपने गांवों में फंसे हुए हैं। रोम भी बर्फ की चादर में ढक गया है और इटली में वेनिस की नहरें जमने लगी हैं। यूरोप मे चेक गणराज्य में पिछली रात सवार्धिक ठंडी रही जहां पारा शून्य से 38 डिग्री नीचे लुढ़क गया।

पूर्वी यूरोप का तापमान इस बार रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है। इस भयानक सर्दी की चपेट मे आकर पोलैंड में पिछले 24 घंटों के दौरान 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132