|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:25 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

सीरिया मुद्दे पर बचाव में उतरा रूस

मास्को/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    5:01 PM
Allow phonetic typing Syria landed in Russia on defense

रूस ने सीरिया में हिंसक कार्रवाई की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को खारिज करने संबंधी अपने निर्णय का यह कहते हुए बचाव किया है। साथ ही कहा कि सुरक्षा परिषद इस प्रस्ताव पर मतदान को लेकर बहुत जल्दबाजी में थी।

जल्‍दबाजी में हुआ मतदान
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने सोमवार को कहा 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रस्ताव के सहलेखकों ने जल्दबाजी में इस पर मतदान का निर्णय लिया, जबकि हमने उनसे कुछ दिन रुकने के लिए कहा था ताकि हम (रूसी विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख) मिखाइल फ्रेदकोव के साथ सात फरवरी को दमिश्क का दौरा करने के बाद स्थिति पर चर्चा कर सकें। यदि वे तीन दिन रुक जाते तो कुछ बिगड़ नहीं जाता।’

रूस और चीन ने लगाया है वीटो
लावरोव और फ्रेदकोव सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ बातचीत करने वाले हैं। ज्ञात हो कि रूस और चीन ने दमिश्क की आलोचना करने वाले मसौदा प्रस्ताव को वीटो के जरिए खारिज कर दिया था। दोनों देशों ने इस प्रस्ताव को असंतुलित बताया था। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत विटली चर्किन ने कहा कि इसमें असद सरकार को तो निशाना बनाया गया था, लेकिन विद्रोही सशस्त्र गुटों के खिलाफ कुछ नहीं कहा गया था। वीटो का पश्चिमी देशों और सीरियाई विपक्ष ने तीखी आलोचना की थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132