|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:23 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे चीन: मर्केंल

बीजिंग।
Story Update : Friday, February 03, 2012    1:06 AM
Used his influence to China on Iran Mrkenl

चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गयी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बृहस्पतिवार को चीन से कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।

चीन की सामाजिक विज्ञान अकादमी में भाषण देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मर्केल ने कहा, अगर ईरान पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की बात करें तो अब सवाल यह उठता है कि चीन ईरान को यह बात समझाने में अपने प्रभाव का कितना इस्तेमाल कर पाता है कि विश्व समुदाय को एक और परमाणु हथियारों वाला देश नहीं चाहिए।

मर्केल ने कहा कि ईरान पर प्रतिबंध के मामले पर उन्होंने चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ लंबी बातचीत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सर्वसम्मति से कोई प्रस्ताव पारित कर सकती है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132