|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:19 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बतियों पर छोड़े गए गोले, एक की मौत

बीजिंग।
Story Update : Wednesday, January 25, 2012    12:42 AM
Tibetans shells on the left a death

सिचुआन प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में तिब्बतियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर है। चीनी उत्पीड़न के खिलाफ तिब्बती अपना विरोध जताने के लिए यहां जुटे थे। इन्हें तितर बितर के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ ने लूहुओ में हुए एक अन्य टकराव में एक प्रदर्शनकारी के मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों प्रदर्शन सोमवार को हुए।

तिब्बतियों की आजादी के लिए कार्यरत फ्री तिब्बत नामक लंदन के एक संगठन ने ई-मेल में बताया है कि सुरक्षा बलों ने मेरूमा और अबा काउंटी में तिब्बतियों पर आंसू गैस के गोले दागे। फ्री तिब्बत के मुताबिक, ‘चीनी उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर ये तिब्बती नए साल पर विरोध करने के लिए जुटे थे। तिब्बतियों ने नया साल नहीं मनाने का फैसला किया है।’ अशांत क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132