|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:18 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बत में तीन और लोगों ने किया आत्मदाह

बीजिंग/रायटर।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    4:13 PM
Three more people have self immolation in Tibet

चीन के दमनकारी शासन के खिलाफ तिब्बतियों का रोष कम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में तीन और तिब्बतियों ने आत्मदाह कर लिया है।

अमेरिकी सरकार द्वारा वित्तपोषित एक रेडियो के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत के सेर्तहार काउंटी में इन तीनों तिब्बतियों ने शुक्रवार को आत्मदाह कर लिया। ये लोग तिब्बत की स्वतंत्रता और तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरू दलाई लामा की वापसी की मांग कर रहे थे। इन तीनों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साप्तसई सेरिंग (60) और क्यारेल (30) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

तिब्बत में पिछले एक वर्ष में आत्मदाह करने वाले 19 भिक्षुओं और भिक्षुणियों में से 13 की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। इस वर्ष जनवरी के अंत में चीन के तिब्बती बहुल तीन इलाकों में भड़की हिंसा में सेर्तहार का नाम भी शामिल था। चीनी सुरक्षाबलों ने इन प्रदर्शनों को कुचलने में जमकर दमन का सहारा लिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132