|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:18 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

विदेशों में भी दिखा गणतंत्र दिवस का जोश

बीजिंग।
Story Update : Friday, January 27, 2012    8:33 AM
Republic Day spirit show abroad

बीजिंग में गणतंत्र दिवस दूतावास की नई नवेली बिल्डिंग में जोश से मनाया गया। दूतावास के प्रभारी राहुल छाबड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवरों ने भी हिस्सा लिया।

छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2010 में जहां द्विपक्षीय व्यापार 61.7 बिलियन अमेरिकी डालर था वह पिछले वर्ष बढ़कर 73.9 बिलियन डालर हो गया। उन्होंने कहा कि चीन से संबंध बेहतर होते जा रहे हैं। चीनी छात्रों में कथक के प्रति दिलचस्पी देखते हुए इसे सिखाने की व्यवस्था की जा रही है।

शंघाई में कौंसुलेट रिवा गांगुली दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लहरी नाम ग्रुप ने आजादी के तराने गाये। मनीला में भारतीय राजदूत योगेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसमें बड़ी संख्या में भारतीयों ने हिस्सा लिया। फिलपींस के विदेश मंत्री अलबर्ट बेल रोसारियो इसमें मुख्य अतिथि थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132