|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:17 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

कृष्णा बोले, स्वायत्त क्षेत्र चीन का हिस्सा

बीजिंग।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:47 PM
Krishna said Autonomous Region of China

तिब्बत मसले को चीन का आंतरिक मामला बताते हुए भारत ने बुधवार को कहा कि वह तनाव कम करने के लिए किसी भी प्रकार की मदद को तैयार था। गौरतलब है कि बौद्घ भिक्षुओं द्वारा जान देने का प्रयास करने की घटना के बाद जबरदस्त तनाव बढ़ गया है।

चीनी जनवादी प्रजातंत्र का हिस्सा
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने बुधवार को चीन के चार वरिष्ठ नेताओं से वार्ता के बाद मीडिया को बताया कि तिब्बत मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘तिब्बत मसले पर भारत सरकार का मानना है कि तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र चीनी जनवादी प्रजातंत्र का हिस्सा है। इसलिए हम चीन के आंतरिक मामलों के साथ काम कर रहे हैं। हमें सतर्क रहना होगा और तनाव कम करने के लिए हम जो कर सकते हैं, करने के लिए तैयार हैं। पर मुझे नहीं लगता यह स्थिति कभी पैदा होगी।’

तिब्बत के मौजूदा हालात पर भारत सतर्क
हाल में तिब्बत में बदले हालात पर चीनी नेताओं द्वारा बीजिंग की बढ़ी चिंता पर सवालों का जवाब देते हुए कृष्णा ने यह बात कही। भारत का रुख विस्तार से स्पष्ट करते हुए भारतीय अधिकारियों ने कहा कि तिब्बत के मौजूदा हालात पर भारत सतर्क है और नई दिल्ली इस बात पर कायम है कि तिब्बत चीन का हिस्सा है।

भारतीय दूतावास की नई बिल्डिंग का उद्घाटन
भारत ने कथित तौर पर दोहराया कि दलाई लामा एक सम्मानित अतिथि हैं और उनकी गतिविधियां राजनैतिक नहीं थीं। हाल के महीनों में 16 बौद्घ भिक्षुओं ने जान देने की कोशिश की और तिब्बत से सटे सिचुआन प्रांत में हुए हिंसक प्रदर्शनों में दो लोग मारे गए। एक दिन पहले ही चीन ने तिब्बती युवा कांग्रेस को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कृष्णा ने बुधवार को 10 मिलियन डालर से बने भारतीय दूतावास की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तिब्बत में तीन और लोगों ने किया आत्मदाह
तिब्बतियों पर छोड़े गए गोले, एक की मौत
तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 6 की मौत
तिब्बतियों के आत्मदाह पर लामा को बनाया निशाना
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132