|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:17 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

मासूम को बर्फ में दौड़ाया, छिड़ी बहस

बीजिंग/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:42 AM
Innocent to the chase in the snow

शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर बर्फ में चार साल के चीनी बच्चे को बिना कपड़ों के दौड़ाने के वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। वीडियो बच्चे के मां-बाप ने पिछले माह बनाया है। इंटरनेट पर यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शुमार होने लगा है। बच्चे के अभिभावक न्यूयॉर्क छुट्टी मनाने गए थे। वीडियो में पिता बच्चे को मजबूत बनाने के लिए उसे बर्फ पर दौड़ने को कह रहा है।

जबकि बच्चा रो रहा है और अपने पिता से गोद लेने का इशारा कर रहा है। बाद में बच्चा बर्फ में लेट भी जाता है। कड़ाके की सर्दी में अभिभावकों की इस तरह की हरकत लोगों को नागवार गुजरी है। दरअसल चीन में बच्चों को बचपन से ही कड़े अनुशासन में रखा जाता है। इस बारे में नेट पर एक प्रतिक्रिया थी बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले अभिभावकों के साथ भी ऐसा ही किया जाना चाहिए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132