|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:12 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

चीन में फिर तीन ने किया आत्मदाह

बीजिंग।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:45 PM
In China the three self immolation

चीन के दमनकारी शासन के खिलाफ तिब्बतियों का रोष कम नहीं हो रहा है। इसी के चलते तीन और तिब्बतियों ने आत्मदाह कर लिया है। अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सिचुआन प्रांत के सेर्तहार काउंटी में इन तीनों तिब्बतियों ने शुक्रवार को आत्मदाह कर लिया। ये लोग तिब्बत की स्वतंत्रता और तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्म गुरु दलाई लामा की वापसी की मांग कर रहे थे।

मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी
इन तीनों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य साप्तसई सेरिंग (60) और क्यारेल (30) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। तिब्बत में बीते एक वर्ष में आत्मदाह करने वाले 19 भिक्षुओं और भिक्षुणियों में से कम से कम 13 की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी के अंत में चीन के तिब्बती बहुल तीन इलाकों में भड़की हिंसा में सेर्तहार का नाम भी शामिल था। चीन के सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनों को कुचलने में जमकर दमन का सहारा लिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तिब्बतियों के आत्मदाह पर लामा को बनाया निशाना
तिब्बतियों के आत्मदाह पर चिंतित है अमेरिका
चीन में दो और तिब्बतियों ने किया आत्मदाह
आत्मदाह करने वाले तिब्बती भिक्षु की मौत
एक और तिब्बती ने की आत्मदाह की कोशिश
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132