|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:11 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

सेना को विचारधारात्मक रूप से तैयार रहना होगा

बीजिंग/एजेंसी।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    5:06 PM
Ideological forces must be prepared to

चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने देश की सेना के नाम जारी किए गए अपने संदेश में कहा कि सेना को राजनीतिक और विचारधारात्मक रूप से तैयार करने की जितनी जरूरत है उतनी ही जरूरत सैनिकों को इस माहौल में ढालने की है। देश के राष्ट्रीय रक्षा आयोग के बयान में कहा गया है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में संघर्षों के लंबे दौर से गुजरते हुए सेना ने अपनी यह विशेष सैन्य संस्कृति हासिल की है।

रक्षा आयोग के बयान में कहा गया कि सैनिकों के सांस्कृतिक विकास से ही सेना की इस विशिष्ट संस्कृति को भी आगे ले जाना संभव है। जिंताओ राष्ट्रीय रक्षा आयोग के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने इस बयान का अनुमोदन किया है। चीन के रक्षा आयोग के इस बयान से साफ है कि चीन की शक्तिशाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पर अब भी अप्रत्यक्ष रूप से कम्युनिस्ट पार्टी का ही नेतृत्व बना हुआ है और वह देश की सरकार और संविधान के अधीनस्थ नहीं है।

जिंताओ चीन के राष्ट्रपति होने के नाते दोनों आयोगों की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हैं। चीन में दो रक्षा आयोग होते हैं। पहला रक्षा आयोग देश की सरकार के अधीनस्थ होता है और दूसरा कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन। कम्युनिस्ट पार्टी पिछले छह दशकों से चीन की सत्ता में बनी हुई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132