|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:10 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 6 की मौत

बीजिंग।
Story Update : Tuesday, January 24, 2012    10:58 AM
Firing on Tibetan protesters in China a death

चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में विरोध प्रदर्शन कर रहे तिब्बतियों पर चीनी सैनिकों की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। तिब्बतियों के लिए काम करने वाले लंदन के एक संगठन ने ईमेल पर जारी एक बयान में इस घटना की सूचना दी।

बयान के मुताबिक सिचुआन प्रांत में बडी़ संख्या में तिब्बती लोग इकट्टा होकर स्थानीय सरकारी कार्यालयों तक मार्च कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गये। इससे पहले आपत्तिजनक पर्चे बांटने के सिलसिले में कुछ तिब्बतियों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रदर्शनकारियों के पर्चे में लिखा था 'तिब्बत को आजादी की जरूरत है'। इन्‍हीं लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में तिब्बती प्रदर्शन करने के लिए इकट्टा हुए थे। हालांकि जन सुरक्षा ब्यूरो के एक स्टाफ ने इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132