|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:06 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

चीन के प्लांट में विस्फोट, 13 मरे

बीजिंग/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    11:25 PM
China plant blast kills 13

चीन के उत्तरी लियोनिंग प्रांत स्थित एक स्टील प्लांट में विस्फोट से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार रात प्लांट के स्टील कॉस्टिंग वर्कशाप में हुआ। सुबह हुई तो प्लांट में 10 मजदूर मृत पाए गए । शिन्हुआ समाचार एजेंसी को जानकारी देते हुुए एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मियों ने फैक्टरी से तीन अन्य मजदूरों के भी शव निकाले हैं। बताया जाता है कि ये मजदूर पहले से ही लापता थे।

अन्य 17 घायल मजदूरों का इलाज पास के ही एक अस्पताल में चल रहा है। एजेंसी ने आगे बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गोल आकार के स्टील के ढांचे को अंतिम रूप दे रहे थे। जिस कंपनी में यह हादसा हुआ वह चीन की बड़ी मशीन निर्माता कंपनियों में शुमार की जाती है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132