|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:04 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

चीन ने विमानन कंपनियों को शुल्क देने से रोका

बीजिंग।
Story Update : Monday, February 06, 2012    10:45 PM
China airlines to prevent charge

चीन की घरेलू विमानन कंपनियों को यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए कार्बन उत्सर्जन शुल्क देने की अनुमति नहीं है। यह बात चीन सरकार के एक विभाग ने सोमवार को कही। इसके साथ ही चीनी विमानन कंपनियां बगैर सरकारी अनुमति के किराया या अन्य शुल्कों में वृद्धि भी नहीं कर सकतीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्र्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने एक बयान में कहा कि चीन के मंत्रिमंडल ‘राज्य परिषद’ ने उसे सभी घरेलू विमानन कंपनियों को पाबंदी के बारे में सूचना देने की जिम्मेदारी दी है।

बयान में कहा गया कि यूरोपीय संघ द्वारा उसके हवाईअड्डों पर उतरने या वहां से उड़ान भरने वाले विमानों पर कार्बन उत्सर्जन शुल्क लगाना ‘यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कनवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज’ और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नियमन के प्रासंगिक सिद्धांतों के विरुद्ध है।

माना जा रहा है कि एक जनवरी से लागू यूरोपीय संघ उत्सर्जन व्यापार योजना के तहत बड़ी संख्या में विमानन कंपनियों को यूरोपीय संघ को उत्सर्जन शुल्क देना होगा। बयान में कहा गया कि चीन ने विभिन्न माध्यमों से अपनी आपत्ति जता दी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132