|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:59 PM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

तेज कार चलाई तो मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

लंदन/आईएएनएस।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    10:44 AM
chris hyde resigned uk minister speed car case

तय गतिसीमा से अधिक तेज गति से कार चलाने के विवाद में फंसे ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री क्रिस हुह्ने ने शुक्रवार को डेविड कैमरन मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक वर्ष 2003 में तय गतिसीमा से अधिक तेज कार चलाने के मामले में कथित रूप से न्याय पक्ष को गुमराह करने के आरोप में हुह्ने पर अभियोग चलाया जाएगा। लोक अभियोजन के निदेशक कीर स्टार्मर ने पत्रकारों से कहा कि हुह्ने पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2003 में मार्च और मई के बीच पुलिस से झूठ कहा कि वह उस कार को नहीं चला रहे थे जिसने गतिसीमा का उल्लंघन किया था, बल्कि उस समय उनकी पत्नी कार चला रही थीं।

हुह्ने की तत्कालीन पत्नी जानीमानी अर्थशास्त्री विकी प्रिसे ने कार चलाने में हुई गलती स्कीकार कर ली थी। उन पर एक छोटा आर्थिक दंड लगाया गया था और उनका ड्राइविंग लाइसेंस जब्‍त कर लिया गया था। प्रिसे भी अब उसी आरोप का सामना कर रही हैं जो 57 वर्षीय हुह्ने पर लगाया गया है। दोनों को वेस्टमिंस्टर मजिस्टे्रट की अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू होगी।

आरोप गम्भीर है और क्राउन अदालत में सुनवाई के बाद ही इसका फैसला हो सकता है। यदि दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। जानकारों का कहना है कि हुह्ने के इस्तीफे का प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की गठबंधन सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132