|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:56 PM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

कभी मंगल पर रहा होगा अथाह सागर

लंदन।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:41 AM
Tue planet was on the sea

कभी मंगल ग्रह पर अथाह सागर हिलोरे ले रहा होगा। इस बात के तगड़े सबूत यूरोपियन स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यान ‘मार्स एक्सप्रेस’ को मिले। हालांकि आज इस लाल ग्रह की सतह पर शुष्क रेगिस्तान मौजूद है। इस अंतरिक्ष यान ने रडार का इस्तेमाल कर वहां की सतह पर समुद्र की तलछट में जमा होने वाली गाद के सबूत खोजे, यह तलछट के इलाके के किनारों पर ऊंची चट्टानें या बाउंड्री जैसी है।

कम घनत्व वाले पदार्थ की परत
ऐसा माना जा रहा है कि यह चट्टानें या बाउंड्री कभी वहां मौजूद रहे समुद्र की तट रेखाएं हो सकती हैं। मंगल ग्रह पर मिले इन सबूतों के अनुसार लाल ग्रह के उत्तरी क्षेत्र में अरबों वर्ष पहले अथाह सागर रहा होगा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के जेरेमी मोगीनॉट और उनकी टीम ने आंकड़ों का दो साल तक विश्लेषण कर कहा है कि मंगल ग्रह के उत्तरी मैदान की सतह पर कम घनत्व वाले पदार्थ की परत जैसी है।

इतिहास में शायद ऐसा दो बार हुआ
शोधकर्ताओं ने कहा कि हम इसकी समुद्र के तलछट के रूप में व्याख्या कर सकते हैं। इससे पहले मंगल पर सागर की पहले रही मौजूदगी का अनुमान लगाया जा चुका है। अब समुद्र की तलछट की मौजूदगी की पुष्टि से इस बात का पता चलता है कि कभी मंगल ग्रह पर जल मौजूद था। शोधकर्ताओं का कहना है कि इतिहास में शायद ऐसा दो बार हुआ हो जब वहां सागर की मौजूदगी रही होगी।

रडार से मिले सबूतों से इसका पता चला
वैज्ञानिकों के अनुसार एक बार करीब चार अरब वर्षों पहले वहां तब सागर रहा होगा जब वहां वातावरण गर्म हो गया होगा और दूसरी बार करीब एक अरब वर्षों पहले वहां समुद्र अस्तित्व में आया होगा जब सतह पर जमी बर्फ पिघल गई होगी। कुल मिलाकर अंतरिक्ष यान के रडार से मिले सबूतों से इस बात का पता चलता है कि वहां काफी पहले सागर मौजूद था। शोधकर्ताओं के अनुसार वहां पहली बार जब समुद्र रहा होगा तब जीवन का अस्तित्व भी रहा होगा। रडार टीम से जुड़े एक वैज्ञानिक ने कहा है कि उनके रडार ने मंगल ग्रह की सतह का 60 से 80 मीटर की गहराई तक भेदन किया और सबूत एकत्र किए।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
vikaskumar, varansi
yes 4 arab purv panie th wo water up down hota hoga
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132