|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:52 PM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

NATO गरजा, हां तालिबान की मदद कर रहा पाकिस्तान

लंदन/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    1:09 PM
Trying to take on Afghanistan Taliban

नाटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अफगानिस्तान की सरजमीं पर विदेशी सुरक्षाबलों के खिलाफ जबरदस्त हमले करने में आतंकवादी संगठन तालिबान की मदद कर रही है। इसके कारण तालिबान एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने की तैयारी में है।

तालिबान को लगातार सहायता कर रही ISI
ब्रिटिश अखबार 'टाइम्स आफ लंदन' ने अमेरिकी सेना की एक गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई अफगानिस्तान में तैनात नाटो के नेतृत्व वाले विदेशी सुरक्षाबलों से लड़ाई में तालिबान को लगातार सहायता कर रही है। आईएसआई की मदद से तालिबान नाटो के नेतृत्व वाले सुरक्षाबलों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद दोबारा उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और आईएसआई को तालिबान के प्रमुख आतंकवादियों के ठिकाने का पता मालूम है और वह विदेशी सुरक्षा बलों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में उनकी मदद कर रहा है।

रणनीतिक सलाह भी देते हैं अधिकारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के प्रमुख आतंकवादी नियमित रूप से आईएसआई के अधिकारियों से मिलते हैं जो उन्हें न सिर्फ पाकिस्तान सरकार की चिंताओं से अवगत कराते हैं बल्कि रणनीतिक सलाह भी देते हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार इस तरह के आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तालिबान और अमेरिका की वार्ता, भारत ने किया सर्तक
तालिबान का दुस्साहस, पाक फौ‌जियों का किया कत्लेआम
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132