|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:52 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

नवंबर में 40 हजार ऑस्ट्रेलियाई हुए बेरोजगार

सिडनी/एजेंसी।
Story Update : Thursday, December 08, 2011    11:30 PM
The unemployed in November 40 thousand Australian

ऑस्ट्रेलिया में नवंबर महीने में 39,900 लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इस दौरान बेरोजगारी की दर बढ़कर 5.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) ने बृहस्पतिवार को बताया कि अक्तूबर माह में 26,200 लोगों को पूर्णकालिक नौकरियां मिली थीं। जबकि इस महीने कुल 1.146 करोड़ लोग बेरोजगार हुए।

इसमें 80.26 लाख लोगों का पूर्णकालिक और 34.31 लाख लोगों का अंशकालिक रोजगार खत्म हुआ। एबीएस की रिपोर्ट बताती है कि नवंबर में नौकरीपेशा लोगों के द्वारा सामूहिक काम के घंटों में भी 0.7 फीसदी की कमी आई है। इसमें अक्तूबर माह में 0.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी। नवंबर 2011 के सामूहिक काम के घंटों में नवंबर 2010 के मुकाबले 0.8 फीसदी की वृद्धि हुई। नवंबर 2009 और नवंबर 2010 से तुलनात्मक आधार पर इसमें 3.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था फल फूल रहे संसाधनों के क्षेत्र और स्थिर गैर खनन उद्योगों के बीच बंटी हुई है। इस हफ्ते जारी हुए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया की बढ़ती विकास दर की ओर इशारा करते हैं जो बाकी अमीर देशों के लिए ईर्ष्या का कारण बन सकते हैं। हालांकि इसका पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड में ही ज्यादा विस्तार हुआ है। आर्थिक विशेषज्ञों ने बेरोजगारी की दर पिछले महीने की 5.2 फीसदी के बराबर रहने का ही अनुमान लगाया है। विशेषज्ञों का अनुमान था कि मौजूदा अर्थव्यवस्था नवंबर में 10 हजार नई नौकरियां मिलेंगी। पिछले महीने रोजगार दर में अंशकालिक मांग से वृद्धि हुई थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132