|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:26 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर पर हमला

मेलबर्न।
Story Update : Saturday, December 03, 2011    12:25 AM
The driver attacked in Australia

ऑस्ट्रेलिया में चार युवकों ने भारतीय मूल के 22 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर रविशेर सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। युवकों ने बृहस्पतिवार को हमले के दौरान रविशेर पर मुक्कों से वार किए और उसकी पगड़ी भी फाड़ दी। समाचार पत्र द ऐज के अनुसार हमले के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह का कहना था कि वे युवा उसकी गाड़ी में मेनटोन होटल से बैठे। ये सभी चेल्सिया हाईट्स होटल जाना चाहते थे।

स्प्रिंगवेल एंड वेल्स रोड्स के किनारे स्थित एक पब के पास पहुंचने पर उनके बीच बहस शुरू हो गई और सिंह टैक्सी से उतर कर बाहर आ गया। युवकों ने उसकी पगड़ी उतार कर उसकी पिटाई लगाई। इसके बाद तीनों युवक उसे घायलावस्था में सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। सिंह का कहना था कि भारतीयों के साथ पिछले पांच या छह साल से ऐसा व्यवहार हो रहा है। अगर इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो यह जारी रहेगा। विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132