|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:25 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

पापुआ न्यू ‌गिनी में फेरी डूबी, सौ के मरने की आशंका

मेलबर्न।
Story Update : Thursday, February 02, 2012    1:56 PM
Papua New Guinea steeped in the boat 350 passengers

पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर 350 यात्रियों को लेकर जा रही एक फेरी (बड़ी नौका) के डूबने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। नौका पर सवार करीब 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि अभी कई लोग लापता हैं। आस्ट्रेलिया के समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) के प्रवक्ता के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य में लगे आठ जलयानों और तीन हेलीकॉप्टरों की मदद से 238 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

350 यात्रियों को लेकर ली की ओर रवाना हुई
राहत समन्वयक कैप्टन नुरूर रहमान ने बताया कि चार मर्चेंट जहाजों को राहत कार्यों के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बचाना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी कोई कयास लगाना ठीक नहीं है। आस्ट्रेलिया के समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने कहा है कि फेरी एमवी राबौल क्वीन 350 यात्रियों को लेकर ली की ओर रवाना हुई थी।

मरने वालों की संख्या बहुत हो सकती है
फिनचाफेन से नौ समुद्री मील दूर नौका डूब गई। एबीसी ने फेरी ऑपरेटर राबौल शिपिंग के हवाले से कहा कि उसका बृहस्पतिवार सुबह जहाज से संपर्क टूट गया था। एबीसी ने किम्बे पुलिस के हवाले से कहा है कि नौका में ज्यादातर छात्र और ट्रेनी शिक्षक सवार थे। इसके पहले आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा था कि हादसे में मरने वालों की संख्या बहुत हो सकती है। उन्होंने कहा कि पापुआ न्यू गिनी में डूबी नौका में करीब 350 लोग सवार थे। उन्होंने इसे बड़ा हादसा बताया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132