|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:19 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

संकट में गिलार्ड सरकार, रड ने मंत्री पद छोड़ा

केनबरा।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    11:34 PM
Government in Crisis Gillard Rudd left the ministry

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री एवं मौजूदा विदेश मंत्री केविन रड ने प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अमेरिका की यात्रा पर गए रड ने मंगलवार देर रात वाशिंगटन में प्रेस कांफ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, सीधी सी बात यह है यदि मुझे जूलिया गिलार्ड का समर्थन हासिल नहीं है तो मैं विदेश मंत्री के पद नहीं बना रह सकता। इस लिए इस पद से इस्तीफा देना ही मेरे लिए सबसे सम्मानजनक स्थिति है।

मेरी विश्वसनीयता पर खुले आम सवाल
रड ने कहा, लेबर पार्टी के सिमन क्रीम तथा बिना जनाधार वाले अन्य नेताओं ने मेरी विश्वसनीयता पर खुले आम सवाल उठाकर मुझ पर हमला किया लेकिन गिलार्ड ने उनके आरोपों को खारिज नहीं किया इस लिए मुझे न चाहकर भी इस तथ्य को स्वीकार करना पड़ा कि वह उनके विचारों से सरोकार रखतीं है। रड ने सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी ठोंकते हुए पार्टी के सदस्यों से सवाल किया कि अगले आम चुनाव में विपक्ष के नेता टोनी अबाट को पराजित करने के लिए उनकी निगाह में सबसे योग्य कौन है।

कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म
रड के इस्तीफे की घोषणा से 2013 में प्रस्तावित आम चुनाव से पहले देश की अल्पमत वाली सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे है। अंतर्कलह की शिकार बनी गिलार्ड की पार्टी मतदाताओं का समर्थन बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में रड को हटाकर प्रधानमंत्री बनने वाली बनने वाली गिलार्ड और रड के बीच मतभेद की सुगबुगाहट को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म था। उधर गिलार्ड ने इन खबरों को आज खारिज कर दिया है कि वह रड को बर्खास्त करने के लिए अगले हफ्ते मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रही हैं, हालांकि अपने खिलाफ रड के हमलों को लेकर उन्होंने बचाव भी नहीं किया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132