प्रजातांत्रिक सुधारों की ओर बढ़ रहे म्यांमार पर आस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सूची में से उसके पूर्व मंत्रियों और पर्यटन अधिकारियों के नामों को हटा लिया जाएगा। आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रूड ने सोमवार को कहा कि तय वित्तीय प्रतिबंध, नामजद लोगों की यात्रा पर रोक तथा हथियार पर रोक लगी रहेगी।
रूड ने कहा, ‘हम सकारात्मक विकास की आशा करते हैं, जहां राजनीति में विरोधी पार्टियों की सहभागिता बढ़े। आस्ट्रेलिया कभी भी किसी को प्रतिबंध सूची में शामिल करने में सक्षम है पर पहले से ही सूची में न रही म्यांमार की नई सरकार को फिलहाल शामिल नहीं किया जाएगा। म्यांमार में बहुत कुछ प्रगति होनी शोष है।
आस्ट्रेलिया लगातार सभी राजनीतिक कैदियों को मुक्त करने, देश में निष्पक्ष चुनाव कराने तथा जातीय विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा करने पर जोर देता आया है।’ गौरतलब है कि प्रतिबंध सूची पर आस्ट्रेलिया की नरमी को लेकर मानवाधिकार संगठन ने तीखी आलोचना की है। मानवाधिकार संगठन का कहना है कि सेना की मदद से चल रही सरकार को पुरस्कृत करने से पहले आस्ट्रेलिया को कुछ बड़े सुधार होने का इंतजार करना चाहिए।
0
खबर पर अपनी राय दें