|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 11:06 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

अमेरिकी संसद उड़ाने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

वाशिंगटन।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    2:09 AM
man arrested for trying to blow up US Parliament

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने अल कायदा की संसद भवन कैपिटल हिल को उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। खबरों के अनुसार विस्फोटकों से लैस मोरक्को के एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

न्याय विभाग ने बताया कि वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में अवैध प्रवासी के रूप में रहने वाले 29 वर्षीय अमीन अल खलीफी को सामूहिक विनाश के हथियार का इस्तेमाल करके जनसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आम जनता पर गोलीबारी करने की कोशिश का आरोपी बनाया गया है। उसके खिलाफ शनिवार को शिकायत दर्ज की गयी। अमेरिकी अटार्नी नील मैकब्राइड ने कहा कि खलीफी को लग रहा था कि वह अल कायदा के लिए काम कर रहा है, लेकिन वह अल कायदा का छद्म अभियान चला रही एफबीआई के शिकंजे में फंस चुका था।

खलीफी को वर्जीनिया की संघीय अदालत में पेश किया गया। यदि उसका अपराध सिद्ध हो जाता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा मिल सकती है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने खलीफी की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगने के बाद उसे पकड़ने के लिए अल कायदा का छद्म अभियान चलाया और एक साल के बाद एफबीआई और कैपिटल पुलिस ने शुक्रवार को उसे विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132