|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:59 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

चुनावी सर्वेक्षण में रोमनी से आगे हैं ओबामा

वाशिंगटन/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    4:45 PM
Romney is ahead of Obama in poll

वाशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज की ओर से कराए गए एक जनमत सर्वेक्षण में जाहिर हुआ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के भावी उम्मीदवार मिट रोमनी से आगे हैं। अमेरिकी के अगले राष्ट्रपति के रूप में ओबामा को जहां 52 प्रतिशत अमेरिकियों ने पसंद किया है, वहीं रोमनी को 43 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। यह सर्वेक्षण सोमवार को प्रकाशित हुआ।

टेलीफोन से हुआ सर्वेक्षण
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पहली फरवरी से चार फरवरी तक देश भर के 1,000 वयस्कों में टेलीफोन पर किए गए इस सर्वेक्षण में चार प्रतिशत की भूल-चूक होने की भी सम्भावना है। पंजीकृत मतदाताओं में ओबामा का मत प्रतिशत थोड़ा घटकर रोमनी के 45 प्रतिशत की बनिस्बत 51 प्रतिशत है। रोमनी नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए अभी भी पार्टी के तीन दावेदारों से जूझ रहे हैं।

पहली बार आगे दिखे ओबामा
पोस्ट ने कहा है कि जुलाई से अबतक किए गए सर्वेक्षणों में यह पहला मौका है जब ओबामा ने रोमनी से तुलना किए जाने पर 50 प्रतिशत से अधिक समर्थन हासिल किया है। साथ ही यह पहला मौका है जब उन्होंने पंजीकृत मतदाताओं में इस सीमा को पार किया है। पोस्ट ने लिखा है, ‘अपने आर्थिक प्रबंधन में जनता के बढ़े विश्वास से उत्साहित ओबामा पहली बार रिपब्लिकन के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार मिट रोमनी से स्पष्ट रूप से आगे दिखाई दिए हैं।’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132