|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:57 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

ओबामा बोले, ईरान पर सैन्य कार्रवाई खतरनाक

वाशिंगटन/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Monday, February 06, 2012    10:40 AM
Obama said military action against Iran could be dangerous

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई विश्व समुदाय के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। रविवार को एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ओबामा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ईरान अमेरिका पर हमला करने की स्थित‌ि में है। गौरतलब है कि तेहरान ने रविवार को पश्चिमी देशों को हमले की चेतावनी दी थी।

विश्‍व समुदाय पर पड़ेगा असर
तेहरान की तरफ से बार-बार मिल रही तेल आपूर्ति बंद करने की धमकी पर ओबामा ने कहा कि वह परमाणु परीक्षण का कूट‌नीतिज्ञ हल चाहता है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि खाड़ी देश में किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई विध्वंसक हो सकती है। इससे अमेरिका सहित विश्व समुदाय के ऊपर तगड़ा असर पड़ सकता है। अगर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की गई तो इसका सबसे ज्यादा असर तेल की कीमतों पर पड़ेगा।

रेवोल्यूशनरी गार्डों ने अभ्यास पूरा किया
पश्चिमी मुल्कों को चेताते हुए ईरान ने कहा था कि जिस भी देश की सरजमीं का इस्तेमाल शत्रु देश करेंगे वहां हर हाल में आक्रमण किया जाएगा। पश्चिमी देशों के साथ रिश्तों में आ रही तल्खी के बीच ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्डों ने दो दिवसीय अभ्यास भी किया है। अमेरिका और इस्राइल बार-बार कहते रहे हैं कि अगर ईरान को इसकी परमाणु महत्वाकांक्षा से रोकने के सारे कूटनीतिक प्रयास विफल हो जाते हैं तो उस पर हमला भी किया जा सकता है।

ईरान भी पश्चिमी देशों को आगाह करता आया है कि उसके खिलाफ मोर्चा खोलने के परिणाम गंभीर होंगे और हमले की सूरत में वह इस्राइल और खाड़ी में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के अलावा महत्वपूर्ण तेल, समुद्री मार्ग होरमुज जल संधि को भी बंद कर देगा।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जल्दबाजीः अमेरिका
ईयू के प्रतिबंधों से ईरान पर दबाव बढे़गा
आप की राय -
deepak giri, noida
अमेरिका आपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारने जा रहा है। अब तक सारी दुनिया में जो महंगाई है वो अमेरिका की वजह से है।
bakarrizvi, varanasi
America ki tabahi ke din agaye hai ye to taye hai ke world war hona hai aur agar world war hua to america ki tabahi ko koi rok nahi sakta
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132