|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:57 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

ओबामा का ईरानी संपतियां जब्त करने का आदेश

वाशिंगटन/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:32 PM
Obama order to seize Iranian Snptian

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी संपतियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। इसमें ईरानी केंद्रीय बैंक की संपतियां भी शामिल हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। अमेरिका और उसके सहयोगी, तेहरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर उसपर भारी दबाव बना रहे हैं।

बैंकों पर भी गिरेगी गाज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओबामा ने इसे ईरान के खिलाफ अतिरिक्त कदम बताते हुए आदेश दिया है कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरान सरकार की सभी संपतियां और उसमें निहित हित तथा सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान को पूरी तरह जब्त कर दिया जाएगा और उनसे हस्तांतरण, भुगतान, निर्यात, निकासी या अन्य किसी तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकेगा।

सोमवार से आदेश प्रभावी
ओबामा ने कहा है कि इस कदम का लक्ष्य ईरानी केंद्रीय बैंक द्वारा प्रतिबंधित पक्षों के साथ लेने-देन छुपाने जैसे गलत आचरणों, आर्थिक धोखाधड़ी विरोधी व्यवस्था में खामियों और उनके क्रियान्वयन में कमी तथा ईरानी गतिविधियों के कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के सामने खड़े अनवरत एवं अस्वीकार्य खतरे का मुकाबला करना है। ओबामा का यह आदेश सोमवार से प्रभावी हो गया। यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब ईरानी परमाणु कार्यक्रम और इजरायल द्वारा ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले की सम्भावना को लेकर पनप रही अफवाहों के कारण पश्चिमी देशों और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132