|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:53 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

नवादा कॉकस में भी जीते ‌मिट रोमनी

वाशिंगटन/एजेंसी।
Story Update : Monday, February 06, 2012    4:19 AM
Mitt Romney won in Nawada Caucus

इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनौती देने का अधिकार पाने की दिशा में मिट रोमनी ने एक और कदम बढ़ा दिया है। रोमनी ने अपने विरोधियों को नेवादा कॉकस में बड़े अंतर से पछाड़ा। इस जीत के साथ ही 64 वर्षीय रोमनी फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी की ओर राष्ट्रपति पद के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में दिखाई देने लगे हैं।

प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सबसे ज्यादा समर्थन
फ्लोरिडा में जीत के बाद उनकी लगातार दूसरी विजय है। रोमनी ने यहां दूसरे और निर्णायक दौर में बेहतर प्रदर्शन किया और अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सबसे ज्यादा समर्थन हासिल किया। नवादा के कुल 47 फीसदी गिने गए वोटों में रोमनी को 42.6 मत मिले, जबकि प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी न्यूट गिंगरिच को 26 फीसदी वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा टैक्सास के पूर्व कांग्रेस सदस्य रोन पॉल इस दौड़ में 18.5 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बराक ओबामा पर किए जुबानी वार
अपनी जीत से उत्साहित रोमनी ने ओबामा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वह बेरोजगारी को कम करने में बुरी तरह से फेल रहे हैं। उनकी गलत नीतियों का ही परिणाम है कि देश पिछले काफी समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। रोमनी ने कहा कि हम उसे राष्ट्रपति नहीं चुनेंगे जो यह कहे कि हालात और बदतर हो सकते हैं। बेहतर होने के प्रति हमारा संकल्प ही हमें अमेरिकी के तौर पर परिभाषित करता है।

यही विश्वास हमारा अभियान है। इसने लाखों अमेरिकियों को हमारे मुद्दों से जोड़ा है। इनमें नेवादा के हजारों लोग शामिल है जिन्होंने आज मुझे अपना समर्थन दिया।

किसे मिले कितने मत?
42 प्रतिशन मिट रोमनी को
26 प्रतिशन गिंगरिच को
18 प्रतिशत रोन पॉल को
13 प्रतिशत रिक सेंटोरम

उद्यमिता, रोजगार और नए आविष्कार के लिहाज से अमेरिका को मैं दुनिया का सबसे आकर्षक देश बनाऊंगा- मिट रोमनी


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
गिंग्रिच ने रोमनी को किया हैरान
ओबामा और रोमनी में होगी कड़ी टक्कर
मिट रोमनी ओबामा को चुनौती देने की राह पर
रिपब्लिकन पार्टी में सबसे आगे रोमनी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132